रांची, सरायकेला में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार

 17 मई से राहत की उम्मीद

रांची, सरायकेला में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार

रांची। झारखंड में तापमान बढ़कर 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। पलामू में तापमान शुक्रवार को 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 मई से गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना व्यक्त की है।

विभाग के अनुसार 17 मई को राज्य के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तपमान में कमी आने की उम्मीद है।

वहीं राज्य के कुछ जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इनमें गढवा 41.8, गोड्डा 41.6 और सरायकेला-खरसांवा में तापमान 41.9 डिग्री शामिल है।

वहीं कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब है। इनमें जमशेदपुर में 39.5, चाईबासा 39.4, चतरा 39.2, हजारीबाग 39 डिग्री तथा जामताड़ा में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई के अंतिम हफ्ते में राज्य में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की थी।

--

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
संत कबीर नगर, 16मई, 2025 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं नगर...
डीएम की अध्यक्षता में उद्यान विभाग से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित।
डीएम ने इन्फ्लूएजा वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु दिए निर्देश
आइसक्रीम निर्माता के  प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण  कर सैंपल लिया गया
खुशीराम हुड्डा सर्वसम्मति से बने रोहतक ब्लॉक समिति चेयरमैन
अब 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हडताल 
शिमला में तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग