पानीपत निवासी सैनिक का कोलकाता में निधन
By Mahi Khan
On
पानीपत। पानीपत जिले के लाखु बुआना गांव निवासी सैनिक सुनील मलिक का कोलकाता में डयूटी के दौरान निधन हो गया है। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात 38 वर्षीय सुनील मलिक इन दिनों पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर था। अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा तुरंत सुनील को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। परिवार को उनकी मौत की जानकारी 3 मार्च की शाम को मिली। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बुधवार को उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूबेदार सुनील मलिक स्पोर्टस कोटे से आर्मी में भर्ती हुआ था। वह वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:39:20
लखनऊ। लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह एयरप्लेन से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचें। विश्व...
टिप्पणियां