बेसहारा गाय से टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पत्नी और बेटा घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय करमजीत सिंह की मौत हो गई।

उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे उस समय हुआ जब करमजीत सिंह अपनी 45 वर्षीय पत्नी सरबजीत कौर और 22 वर्षीय बेटे अमृत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया के नए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

परिवार को पटियाला में एक रिश्तेदारी में आयोजित भोग कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। बेटा अमृत सिंह अपने माता-पिता को बस स्टैंड पर छोडऩे के लिए जा रहा था।

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया ये खबर भी पढ़े : रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया

जैसे ही वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के समीप पहुंचे, अंधेरे में अचानक एक बेसहारा गाय सड़क के बीचों-बीच आ गई। रफ्तार में होने के कारण बाइक गाय से टकराकर सड़क पर पलट गई।

 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े :  औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

इस भीषण टक्कर में करमजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सरबजीत कौर और अमृत सिंह को राहगीरों की मदद से तुरंत स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।मृतक करमजीत सिंह अजीतसर ढाणी के रहने वाले थे और पेशे से मजदूर थे। करमजीत सिंह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सडक़ों पर बेसहारा घूम रहे पशु आए दिन जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं.

लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेसहारा पशुओं को तुरंत गौशालाओं में भेजा जाए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

ज्येष्ठ पूर्णिमा : ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 29 जून 2026 को रखा जाएगा। इस दिन को धार्मिक क्रियाकलापों के लिए...
धर्म-आध्यात्म 
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

लॉक अप : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला एपिसोड आज टेलीकास्ट हुआ और शो...
मनोरंजन 
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

मुंबई  : अगर मुहर्रम के जुलूस में मुंबई पुलिस सतर्क ना होती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़...
राज्य  महाराष्ट्र 
  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

कॉन्टिनेंटल पराठा : रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं।...
खाना पकाना 
नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

चुकंदर :चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को एक...
लाइफस्टाइल 
चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन