छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष मनेगा, होंगे व‍िभ‍िन्‍न कार्यक्रम 

नए विभानसभा का होगा लोकार्पण

छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष मनेगा, होंगे व‍िभ‍िन्‍न कार्यक्रम 

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शन‍िवार को रजत जयंती के लोगो का विमोचन क‍िया। उन्‍होंने मीड‍िया को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इस दाैरान वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ नए विभानसभा का लोकार्पण होगा।

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक मनाए रजत जयंती वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों का गणतंत्र ध्वनि के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छाया चित्रों की प्रदर्शनी के अलावा नए विधानसभा के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विधानसभा परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि इसके अलावा बहुत से आयोजन बजट सत्र के दौरान होंगे। सत्र में संबोधन के अलावा विधायकों के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष में नए विधानसभा का लोकार्पण की जानकारी देते हुए बताया कि भवन का 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

उन्‍होंने बताया क‍ि 16 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में चार बैठक होंगी। सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर को 11 बजे से होगी। राज्य सभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 2024 के अनुपूरक आय, विनियोग पर चर्चा होगी। विधि विशेष कार्य के अंतर्गत निम्नलिखित छत्तीसगढ़, विधानसभा वेतन भत्ता पर चर्चा होगी। डॉ: रमन स‍िंह ने बताया क‍ि अब तक 814 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। सदस्यों से 16 दिसंबर 2024 के स्थिति में सूचनाएं प्राप्त हुई है। विधानसभा में और क्या विषय लि‍ए जाएंगे, इस पर चर्चा की जाएगी।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा काे बलिदान दिवस पर किया याद मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा काे बलिदान दिवस पर किया याद
भाेपाल। कारगिल युद्ध के नायक, भारत माता के अमर सपूत, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की आज (साेमवार को)...
भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता शिविर आज से
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को इंदौर में  रोजगार पाने का सुनहरा मौका
भारी बारिश के चलते आज और कल स्कूलों में जबलपुर, उमरिया और मंडला जिले में अवकाश घोषित
आज से शुरू होगी एमपी में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी
भारी बारिश के चलते एमपी में जोहिला डैम के चारो गेट खुले
एएफसी कप क्वालीफिकेशन पर भारतीय महिला टीम को ₹42.75 लाख का इनाम