अज्ञात अपराधियों ने चरवाहे को बंधक बनाकर 91 मवेशियों की दिनदहाड़े लूट

पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अज्ञात अपराधियों ने चरवाहे को बंधक बनाकर 91 मवेशियों की दिनदहाड़े लूट

बलरामपुर। जिले में लुट की एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां लुटेरों ने चरवाहे को दिनदहाड़े बंधक बनाकर 91 बकरों और बकरियों को लूट लिया। घटना बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी क्षेत्र का है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना अब चर्चा का विषय बन गया है। लुटेरे अब सोने-चांदी, गाड़ी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि अब मवेशियों को भी निशाना बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 7 मार्च की है। जब पटेवा जंगल निवासी रामकैलश पाल अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। रामकैलश को अकेला देखा अज्ञात अपराधियों ने उसे जमकर पीटा। उसके बाद उसे बंधक बनाया। आरोपितों ने 91 मवेशियों को लूटकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितोंका कोई सुराग नहीं मिल पाया है । जिससे परेशान होकर आज शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली