मुख्यंमंत्री ने सुनीता विलियम्स को धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल बताया
By Mahi Khan
On
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यंमंत्री विष्णुदेव साय ने धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका यह ऐतिहासिक मिशन, विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की पहचान है।सुनीता विलियम्स पर गर्व व्यक्त करते हुए साय ने कहा कि आपका धैर्य एवं साहस नारी शक्ति का प्रतीक है, जो विश्वभर के लोगों को अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:22:30
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
टिप्पणियां