धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा

धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा

धमतरी।तेरह फरवरी की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। सुबह से 10 बजे तक मैदान, खेत, सड़क सहित सभी तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दो दिनों से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। घने काेहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 फरवरी की सुबह कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। काफी देर से धूप खिली। वातावरण में सुबह सात से 8.30 बजे तक भारी कोहरा छाया रहा। इस दाैरान सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सावधानी बरतते हुए वाहन चालक हेडलाइट चालू कर वाहन चला रहे थे। कोहरे के कारण वाहनों की लाइट फीकी पड़ जाती थी, इसलिए 10 मीटर तक की दूरी वाले वाहन भी सामने वाले को दूर से आते प्रतीत होते थे। सुबह 10 बजे तक वातावरण में काेहरा हावी रहा। काेहरे के कारण कई विद्यार्थियों को उनके पालक अपने साथ वाहन में स्कूल छोड़ने जाते दिखे। आसमान बादल भी छाए रहे। इसलिए सूर्यदेव के दर्शन काफी देर से हुअा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।




Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दे रही प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दे रही प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
सोलन। प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित...
अरवल में 250 करोड़ रुपये का अवैध बालू स्टॉक मामले में डीएम ने दिया जांच का आदेश गठित किया टीम
बीकानेर में डीएनए जांच की अत्याधुनिक सुविधा शुरू
लायंस क्लब प्रतापगढ़ ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर किया गया भव्य सम्मान समारोह
न्यू एंजिल्स स्कूल के छात्रों ने डॉक्टर्स डे पर दी बधाइयां
डाक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक :फा. डॉ. संतोष सेवास्टियन
एक गांव-एक औषधीय पौधा’ की शुरुआत करें किसान : आनंदी बेन पटेल