चार चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस -गठबंधन की बन रही सरकार : कांग्रेस

चार चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस -गठबंधन की बन रही सरकार : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। दो तिहाई सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडि गठबंधन की सरकार बन रही है। चार चरणों के मतदान के बाद भाजपा घबरा गई, उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ देश में वातावरण दिखने लगा है जो मतदान केंद्रों में भाजपा के खिलाफ वोटों में तब्दील हो रहा है। अपनी वादाखिलाफी के कारण प्रधानमंत्री अपनी विश्वसनीयता खो चुके है। पिछले दस साल के केंद्र सरकार के कार्यकाल में लगातार झूठ बोले गये। देश के सामने भाजपा और मोदी ने कई बड़ी गारंटी दी, लेकिन इन गारंटियों को आज तक पूरा नहीं किया गया। 10 साल के कार्यकाल में हर गारंटी फेल हो गई। केन्द्र सरकार ने झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रक से पांच लाख की लकड़ी बरामद... ट्रक से पांच लाख की लकड़ी बरामद...
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल...
मिलिट्री इंटेलिजेंस और एटीएस का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद
पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत
तीन दिवसीय जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का आज मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ
आज सुबह श्रीनगर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
चिकित्सक से मोबाइल छीनने के मामले में युवक गिरफ्तार
साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...