रायपुर नगर निगम के लिए आज चुने जायेंगे सभापति

रायपुर नगर निगम के लिए आज चुने जायेंगे सभापति

रायपुर। रायपुर नगर निगम में सभापति के लिए चुनाव प्रक्रिया निगम मुख्यालय में आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।जिसमें 12 से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 12:45 से 1 बजे तक उनकी संवीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों के नाम की घोषणा सूचना पटल पर की जाएगी। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। जबकि 1:30 से 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां