चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज, दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज, दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (रविवार) चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाने वाला है। यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोपहर 2 बजे टॉस होगा। फाइनल जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीतना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बल्ले के साथ, जबकि मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव गेंद के साथ अहम रहेंगे। न्यूजीलैंड के लिए बल्ले के साथ टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और केन विलियमसन अहम साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि चैम्पियंस ट्रॉफी का मेजबान देश पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हो गया।टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद भारत हाईब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रहा है। फाइनल में पहुंची भारतीय टीम के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल भी पाकिस्तान से शिफ्ट होकर दुबई पहुंच गया।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली