मोदी मंत्रिमंडल के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

मोदी मंत्रिमंडल के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

वेद पाठी बटुकों ने किया गंगा पूजन, आत्मनिर्भर भारत - विकसित भारत' के निर्माण के लिए योगदान का संकल्प

वाराणसी। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ लगातार तीसरी बार रविवार शाम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।मोदी मंत्रिमंडल की सफलता के लिए नमामि गंगे ने महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ सिंधिया घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारिजन की सेवा के लिए संकल्पित मोदी सरकार के लिए मां गंगा की आरती उतारी गई।

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लेकर मां गंगा की आराधना की गई। वेदपाठी बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच मोदी मंत्रिमंडल का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार,अमृतकाल के सारथी नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के अवसर पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आर्थिक विकास,सामाजिक कल्याण और तकनीकी प्रगति पर जोर देने वाली अनेकों आर्थिक और सामाजिक योजनाओं की शुरुआत की।

जिनसे विकास को गति मिल रही है। भारत समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।कार्यक्रम में महर्षि योगी विद्याश्रम के प्रभारी सीमंत केसरी स्वाइं,सुनील श्रीवास्तव, वेदपाठी बटुक शुभम शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सोहन पाठक, अनुराग दुबे, आशुतोष पांडेय आदि ने भागीदारी की।इसी क्रम में दशाश्वमेध घाट पर सामाजिक संस्था वंदे मातरम,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अगुवाई अनूप जायसवाल ने की।

Tags: Varanasi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...