जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन का हुआ आयोजन।
On
सुलतानपुर- जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जन सामान्य द्वारा प्रेषित किए गए विकास से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सी.पी. पाठक, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।
Tags: Sultanpur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
08 Jul 2025 18:46:21
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 09 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु
टिप्पणियां