विश्व धरोहर दिवस पर एएसआई स्मारकों पर नहीं लगेगा कोई प्रवेश शुल्क

विश्व धरोहर दिवस पर एएसआई स्मारकों पर नहीं लगेगा कोई प्रवेश शुल्क

नई दिल्ली। विश्व धरोहर दिवस के मौके पर देश के संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह जानकारी दी। 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य आगंतुकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। एएसआई द्वारा संरक्षित 3,698 स्मारकों और स्थलों में कई स्थानों पर प्रवेश शुल्क लिए जाते हैं। शुक्रवार को टिकट वाले सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होगा, जिसमें आगरा का ताजमहल सहित दिल्ली में लाल किला, सफदरजंग का मकबरा, कुतुब मीनार और पुराना किला शामिल है।

गुरुवार को एएसआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष विश्व धरोहर दिवस का विषय 'आपदा एवं संघर्ष से खतरे में धरोहर' है, जिसके तहत प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं, खतरों या संघर्षों से धरोहर स्थलों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।

स्मारकों में प्रवेश शुल्क माफ करने का मकसद विरासत के संरक्षण और प्रबंधन के महत्व के बारे में अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके साथ नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है ताकि अमूल्य विरासत स्थलों की रक्षा और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल एवं अंबाला के सांसद वरूण चौधरी यमुनानगर में लघु सचिवालय के सभागार में डिस्ट्रिक...
जाति जनगणना जननायक राहुल गांधी के संघर्षो की जीत- प्रवीण चन्द्र
पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने वालों को मिले कठोर सजा : अभिषेक
ब्लॉक स्तर पर गठित होगी माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई-संजय द्विवेदी
नगर निगम ने संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया
डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा का पानी रोकना असंवैधानिक व अमानवीयः हुड्डा