मिजोरम के वैरेंगटी में भीषण सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

   मिजोरम के वैरेंगटी में भीषण सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

आइजोल-  मिजोरम के वैरेंगटी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण खोने के बाद एक बोलेरो पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। रिपोर्टों के अनुसार, असम के सिलचर के कई मजदूरों के साथ मिजोरम के लिए एक बोलेरो पिकअप वाहन रवाना हुआ था। मिजोरम के वैरेंगटी जाने के बाद वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री