रंगदारी नहीं देने पर टायर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

  रंगदारी नहीं देने पर टायर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जमशेदपुर । जमशेदपुर के जुगसलाई मुर्गी चौक के पास बाइक से जा रहे टायर दुकानदार मोहम्मद मजीद पर रविवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मोहम्मद मजीद के बायें हाथ और कमर में दायीं ओर लगी है। उसके साथ बाइक में बैठे महफूज आलम को भी दायें हाथ में गोली लगी। दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। मजीद के परिजनों ने बताया कि महतो पाड़ा रोड निवासी सलीम के घर पर पार्टी थी। महफूज भी मानगो से पार्टी मनाने आया था। मजीद बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था।

उसी दौरान मुर्गी चौक के पास मुजाहिद उर्फ बबलू खान, विक्की, अलतमस और सब्बो ने मजीद को रोका।उन लोगों ने पूर्व के विवाद की बात की। रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। चारों की मजीद से बात हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर विक्की ने मजीद पर छह राउंड फायरिंग कर दी। महफूज ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में भी गोली लगी।

फायरिंग के बाद चारों फरार हो गये। उसने अपने दोस्त और परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

। जमशेदपुर के जुगसलाई मुर्गी चौक के पास बाइक से जा रहे टायर दुकानदार मोहम्मद मजीद पर रविवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मोहम्मद मजीद के बायें हाथ और कमर में दायीं ओर लगी है। उसके साथ बाइक में बैठे महफूज आलम को भी दायें हाथ में गोली लगी। दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। मजीद के परिजनों ने बताया कि महतो पाड़ा रोड निवासी सलीम के घर पर पार्टी थी। महफूज भी मानगो से पार्टी मनाने आया था। मजीद बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था।

उसी दौरान मुर्गी चौक के पास मुजाहिद उर्फ बबलू खान, विक्की, अलतमस और सब्बो ने मजीद को रोका।उन लोगों ने पूर्व के विवाद की बात की। रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। चारों की मजीद से बात हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर विक्की ने मजीद पर छह राउंड फायरिंग कर दी। महफूज ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में भी गोली लगी।

फायरिंग के बाद चारों फरार हो गये। उसने अपने दोस्त और परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज (गुरुवार को) प्रातः 11 बजे...
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत