मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई
By Harshit
On
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर राष्ट्रपति के नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा को देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। सार्वजनिक सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। मोदी ने कहा, राष्ट्रपति मुर्मू ने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए दीघार्यु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
20 Jun 2025 22:25:17
उदयपुर। राजस्थान के सलूम्बर जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही तीन...
टिप्पणियां