सिरफिरे युवक ने पत्नी, मां, भाभी और बच्चों पर चला दी तलवार, 6 घायल

सिरफिरे युवक ने पत्नी, मां, भाभी और बच्चों पर चला दी तलवार, 6 घायल

अजमेर। अजमेर के आदर्शनगर पुलिस थाना क्षेत्र के माखूपुरा निवासी राजेन्द्र रावत ने गुरुवार देर रात अपनी पत्नी, मां, भाभी व बच्चों सहित परिवार के छह जनों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी सहित तीन जने गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आदर्श नगर क्षेत्र पुलिस वृत अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सभी को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक का पिछला रिकार्ड भी कोई खराब नहीं है। परिवार में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। किन्तु परिवार जन का कहना है कि पिछले तीन चार दिनों से राजेंद्र रावत का व्यवहार बदला हुआ था। आरोपित की घायल पत्नी ने बताया कि वे रात भर सो नहीं पा रहे थे। ​बीती रात करीब 12 बजे बाद अचानक उन्हें जाने क्या हो गया उन्होंने तलवार से हमला शुरू कर दिया। मां, जेठानी, बच्ची बच्चे सभी को तलवार मारी। घर में चीख पुकार होने पर लोगों ने आकर संभाला। वृताधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपित को भी हिरासत में ले लिया गया है। उसकी भी डाक्टरी जांच कराई जा रही है। मामले में जांच की जा रही है।

आदर्श नगर क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मृत्यु
अजमेर। आदर्श नगर करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। आदर्श नगर के गणेश नगर निवासी 18 वर्षीय युवक अभय पांडे कूलर में पानी डालने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। जिसे जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां