कांग्रेस के झारखंड प्रभारी दो जनवरी को आयेंगे रांची

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी दो जनवरी को आयेंगे रांची

रांची। कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय दौरे पर दो जनवरी को रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में झारखंड प्रभारी का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम होगा। फिर झारखंड प्रभारी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि झारखंड प्रभारी तीन जनवरी को कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ बैठक और लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रभारी बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

वृक्षारोपण वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण - रिज़वान मुनीर वृक्षारोपण वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण - रिज़वान मुनीर
संत कबीर नगर ,। युवा सेवा समिति के संयोजक रिज़वान मुनीर के नेतृत्व में विकास खंड सेमरियावां के कोहरियावां में...
समर कैंप में बच्चों ने सीखा कल्पनाशील कहानी, भाषा वृक्ष बनाने का तरीका
महिला थाना द्वारा 05 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
यातायात पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
“बलवा मॉक ड्रिल” एवं दंगा निरोधक उपकरणों का किया गया पूर्वाभ्यास