बैंकट हॉल का अवैध अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर पंचायत की टीम

शाम तक अतिक्रमण खुद हटाने का बैंकट हॉल मालिक ने मांगा समय

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नाले में प्लास्टिक का कचरा डालने पर भी नोटिस की चेतावनी

शामली थानाभवन- वंदना गार्डन मलिक के द्वारा सरकारी सड़क पर फैंसी लोहे का गेट लगाने एवं लोहे के खम्बे गाड़कर अवैध अतिक्रमण के मामले में नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंची। कर्मचारियों ने गेट उखाड़ना शुरू किया तो बैंकट हॉल मालिक ने शाम तक की मोहलत मांगी नगर पंचायत ने अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नाले में प्लास्टिक का कचरा डालने पर नोटिस देने की भी बात कही।थानाभवन में स्थित वंदना गार्डन के बराबर से गुजर रही सरकारी सड़क पर गार्डन मालिक द्वारा फैंसी गेट लगाकर एवं लोहे के खंबे गाड़कर मार्ग अवरुद्ध करने व अतिक्रमण करने के मामले में खबर प्रकाशित होने पर नगर पंचायत की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंच गई।
 
कर्मचारियों ने जैसे ही सड़क पर लगाए गए लोहे के खम्बो को हटाना शुरू किया तभी मौके पर पहुंचे गार्डन मालिक ने सड़क पर लगाए गए गेट एवं स्थाई रूप से सड़क में लगाए गए लोहे के खम्बो को शुक्रवार शाम तक खुद हटाने का समय मांगा।इसके बाद नगर पंचायत ने शाम तक की मोहलत दे दी। वहीं नाले में डाले जा रहे प्लास्टिक के कचरे पर भी नगर पंचायत की टीम ने गार्डन मालिक को चेतावनी दी और कहा की नगर पंचायत की ओर से नोटिस दिया गया है। भविष्य में अगर प्लास्टिक के कचरे को नाले में डाला गया तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मौके पर कुछ देर तक नगर पंचायत कर्मचारी एवं गार्डन मालिक के बीच में नोक झोंक हुई।
 
जिसमें नगर पंचायत की टीम ने मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए लगाए गए लोहे के खम्बो को नहीं हटाने पर वेल्डिंग कटर से कटवाने की चेतावनी दी। ज्ञात हो की गार्डन मालिक ने नियम विरुद्ध सड़क में अतिक्रमण किया था। शादी समारोह के दौरान मेला ग्राउंड की जमीन पर अवैध पार्किंग को लेकर भी लोगों ने आपत्ति उठाई थी।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिली थी नगर पंचायत की टीम को मौके पर भेजा गया था। गार्डन मालिक ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा है। नहीं हटाने पर नगर पंचायत खुद कार्रवाई करेगी। वहीं अवैध पार्किंग एवं नाले के कचरे को लेकर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

चार्जिंग केस में 530mAh और प्रत्येक इयरबड में 62mAh की बैटरी दी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया ट्रू...
टेक-मित्र 
कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते  मोटोरोला ने भारतीय...
टेक-मित्र 
मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका ने एक बार फिर सोनम वांगचुक की सेहत और उनके संघर्ष को...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस