न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

चली सर्द हवाएं, दिन भर छाया रहा बादल, बढ़ी ठिठुरन

न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

भाहोदी ज्ञानपुर। कालीन नगरी में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर बादल छाया रहा, सर्द भरी हवाओं ने सिहरन और बढ़ा दी। शाम होते ही गलन ने तेवर दिखाना शुरु कर दिया। ठंड से बचाव के लिए अलाव ही मात्र एक सहारा बना रहा।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दो डिग्री तक और तापमान गिरने का अनुमान जताया है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही बर्फीली हवाओं के चलते गलन में वृद्धि हुई है।कालीन नगरी में ठंड का सितम जारी है। सर्द भरी बर्फीली हवाएं और लगातार गिर रहा न्यूनतम पारे की देन रही कि शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

इससे पहले इस सीजन का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा। शुक्रवार को तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिले में मौसम का मिजाज बदलने से दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित है। शुक्रवार को पछुआ हवा संग दिन भर बादल छाया रहा।

इससे गलन और बढ़ गई। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के आगे सूर्य का धूप भी फीका रहा। शाम होते ही ग्रामीण अंचल के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहरी बाजारों में अलाव राहगीरों का सहारा बना।

मौसम में बदलाव का असर लोगों की स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 866 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हें जांच पड़ताल कर चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराई। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बदलते मौसम में मरीजों को सतर्क रहने की नसीहत दी।

जरा सी लापरवाही के चलते लोग तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को बादलायुक्त मौसम रहेगा। इसके साथ ही गलन में और वृद्धि होगी।

Tags: Bhadohi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में पाकिस्तान के मिसाइलों के साथ किए गए हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब...
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य