पति, बच्चों को सोता छोड़ पत्नी ने की आत्महत्या

 पति, बच्चों को सोता छोड़ पत्नी ने की आत्महत्या

पानीपत। पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात में पति और बच्चों को सोता छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पति देर रात शौच के लिए उठा, तो उसने पत्नी फंदे पर लटके देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी देते हुए मृतका के पति राेहित ने मंगलवार को बताया कि वह देसराज कॉलोनी में रहता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी प्रीति साथ थी। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। देसराज कॉलोनी में उसका अपना मकान है। रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।

देर रात जब वह शौच करने के लिए उठा तो उसने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद शौच के लिए गई होगी। वहां गया तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसे लगा रसोई में होगी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। शंका होने पर वह के दूसरे कमरे में गया। जहां देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साड़ी से फांसी लगा कर ली थी। पति ने कहा कि पत्नी से न ही कोई झगड़ा था, न किसी प्रकार की अन्य कोई परेशानी थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रांसजेन्डरों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने का निर्देश - डीएम ट्रांसजेन्डरों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने का निर्देश - डीएम
बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेन्डर समुदाय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी...
पीस कमेटी की बैठक में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से कराया अवगत
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक
शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किया जाए निस्तारण - डीएम
नरखोरिया में हुई चोरी का खुलासा : जेवरात के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध असलहे से खुद के सिर में मारी गोली, हुयी मौत
परी हत्याकांडः पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे आजमगढ़ भाजपा नेता