महानगर कांग्रेस ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में दोपहर नगर निगम के सामने चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। विदित हो कि पिछले दिनों असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री के गुरगों द्वारा न्याय यात्रा पर पथराव किया गया तथा गाड़ी व बैनर पोस्टर आदि फाड़ दिए गए थे उक्त घटना को लेकर कांग्रेस जनों में पूरे भारतवर्ष में रोष व्याप्त था।
रविवार सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के सामने पुतला दहन कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ श्याम सिंह नाग्यान की अध्यक्षता व युवा नेता तथा सेवादल रुड़की प्रभारी लवी त्यागी के संचालन में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के गरीब दलित पिछड़ों किसानों तथा अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं के हक की आवाज के लिए न्याय यात्रा चला रहे राहुल गांधी को परेशान करने तथा यात्रा में व्यवधान डालने के उद्देश्य से असम के मुख्यमंत्री द्वारा यह घिनौना कार्य कराया गया है जो की निंदनीय है उन्होंने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर ऐसा काम कर रही है। राजेंद्र चौधरी ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से इस अवसर पर अनुरोध किया कि असम की भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर डॉक्टर श्याम सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की समस्याओं को जानने समझने एवं उनके निराकरण के लिए की जा रही है। इसे दुर्भावना के तहत भाजपा के मुख्यमंत्री के इशारे पर रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो की नींद नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप ने भी असम सरकार की भर्तसना की वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशाद चैयरमेन ने कहा कि राहुल गांधी देश के आम आदमी की लड़ाई सड़क पर लड़ रहे हैं और उसे किसी कीमत पर रोका नहीं जा सकता कांग्रेस इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर ऐसा घटिया काम कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव मुनफेत अली ने भी लखीमपुर घटना की निंदा की इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, मीडिया प्रभारी अनिल पुनडीर, बेनी प्रसाद सैनी, मुस्तकीम अहमद, नूर आलम, विजयपाल दलित, मदनपाल बढ़ाना, आशीष सैनी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रणबीर नागर, प्रधान मीर हसन, पूर्व पार्षद राशिद अली, पार्षद चारु, जाकिर अली, दीपक वर्मा, विमल कुमार, विजेंद्र कुमार, सुभाष कश्यप, सलीम, नसीम अहमद, सतीश सैनी विक्रांत अजय नसीम, राजपाल, सलेकचंद, जाॅनी, विवेक कुमार, बसंत चौधरी, संजय लौहान, संजय प्रजापति आदि शामिल रहे।
टिप्पणियां