महेंद्र विक्रम सिंह ने लोकपाल मनरेगा के पद पर पुनः कार्यभार ग्रहण किया
मनरेगा में किसी प्रकार की अनियमितता होने नहीं दूंगा–महेंद्र विक्रम सिंह
महेंद्र विक्रम सिंह मनरेगा लोकपाल सुल्तानपुर का पद ग्रहण किया।
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश की क्रम में लोकपाल मनरेगा के पद हेतु दूसरे कार्यकाल के लिए महेंद्र विक्रम सिंह को शासन द्वारा मंजूरी दी गई। जिसके अनुपालन में महेंद्र विक्रम सिंह मनरेगा लोकपाल सुल्तानपुर का पद ग्रहण किया।
महेन्द्र विक्रम सिंह सुल्तानपुर जनपद के मूल निवासी हैं। प्रदेश स्तर पर इनके छवि की चर्चा ईमानदार और कर्मठ लोकपाल के रूप में की जाती है। इन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में मनरेगा योजना में हो रही अनियमितता पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया था। मनरेगा में हो रहे अनियमितता की शिकायत पर इनके द्वारा जांच कर जो आदेश निर्गत किया गया वह प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा। इनके इन्ही निष्पक्ष कार्यों का मूल्यांकन राज्य सरकार द्वारा करते हुए पुनः द्वितीय कार्य काल के लिए सेवा विस्तार किया गया।
महेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया की मनरेगा योजना अंतर्गत हो रहे कार्यों में अनियमितता और अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु लोकपाल कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं अथवा मेरे फोन नंबर पर ही सूचना देने पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। शासन की लोक कल्याणकारी मंशा के अनुरूप मनरेगा में किसी प्रकार की अनियमितता होने नहीं दूंगा। लोकपाल का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करते हुए राज्य सरकार को त्रैमासिक एवं वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराया जायेगा।
टिप्पणियां