लोकसभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के दिये गये बयान की जदयू ने की निंदा

   लोकसभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के दिये गये बयान की जदयू ने की निंदा

 । लोकसभा में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा विक्रमशिला विश्वविद्यालय निर्माण और बिरसा मुंडा को लेकर दिए गए बयान को लेकर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि गोड्डा के सांसद ने जो बयान दिया है वह बेबुनियाद है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण केंद्र सरकार को करना है। इसमें सिर्फ बिहार सरकार को जमीन मुहैया करना था।

बिहार सरकार ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए तीन जगह पर जमीन भी चिन्हित किया है। जिसको लेकर केंद्रीय जांच टीम भागलपुर पहुंची और जमीन को देखा, जिसमें एक जगह की जमीन को चिन्हित किया गया है। जहां पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने राशि मुहैया नहीं कराया है। इस कारण विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ही नहीं जितने भी स्वतंत्रता सेनानी हैं, सभी का सम्मान लोकसभा के अंदर होता है। इस तरह के गोड्डा के सांसद के द्वारा दिए बयान का हम विरोध करते हैं। उल्लेखनीय हो कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बयान दिया था कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण बिहार सरकार नहीं होने दे रही है और बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी नहीं मनाया जाता है। इससे आदिवासी समाज को ठेस पहुंचता है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ...
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित