कूटनीतिक वार्ता से ही नेपाल-भारत की समस्या का समाधान संभव: विदेश मंत्री श्रेष्ठ

कूटनीतिक वार्ता से ही नेपाल-भारत की समस्या का समाधान संभव: विदेश मंत्री श्रेष्ठ

काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने विश्वास व्यक्त किया है कि कूटनीतिक वार्ता के जरिये ही भारत के साथ चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। कूटनीतिक संवाद के जरिए हल होने वाली समस्याओं का दूसरा या तीसरा विकल्प नहीं ढूंढ़ा जाना चाहिए। नेपाल-भारत संबंधों पर नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित सेमिनार में विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि सदियों से रहे संबंध को छोटी-मोटी सीमा समस्या के कारण नहीं बिगड़ा जा सकता। दोनों देशों के संबंध प्रकृति द्वारा संरक्षित, सांस्कृतिक एकता से सिंचित, व्यापक, बहुआयामिक तथा अतुलनीय है।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएं हैं, जो अभी की नहीं है बल्कि इतिहास से चलती आ रही है। इन समस्याओं के लिए न तो वर्तमान भारत सरकार और न ही नेपाल सरकार जिम्मेदार है। इतिहास की इन समस्याओं का समाधान कूटनीतिक संवाद के जरिए किए जाने की बात विदेश मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कर संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की आवश्यकता है। विदेश मंत्री ने कहा कि द्विदेशीय सम्बन्ध सार्वभौम समानता, शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व, सद्भावना, पारस्परिक विश्वास और समझदारी पर आधारित होने के कारण इसको और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। दोनों देशों के बीच निरन्तर होने वाले उच्चस्तरीय भ्रमण, इन संबंधों को और ऊंचाई प्रदान करते हैं।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

"एक थी अहिल्या" काव्य संग्रह का लोकार्पण शनिवार को भोपाल में "एक थी अहिल्या" काव्य संग्रह का लोकार्पण शनिवार को भोपाल में
भोपाल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भोपाल इकाई के तत्वावधान में शनिवार, 12 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे भोपाल के शिवाजी...
कुमारस्वामी ने पीएम ई-ड्राइव के तहत इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की
अमेरिका में चमके सीआईएसएफ जवान शेखर की शानदार छलांग
सोनीपत: भारी बारिश से फसलों को खतरा, किसानों के लिए सलाह
सोनीपत: भाजपा मीडिया प्रमुख बने डॉ. राममेहर राठी ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया
पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव
नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत में उमड़े श्रद्धालु