अफ्रीका के जंगलों में दिखा पेड़ जितना बड़ा सांप
पेड़ पर चढ़ता सांप:दक्षिण अफ्रीका के घने जंगलों से एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक विशालकाय अजगर को पेड़ पर चढ़ते देखा गया। यह नजारा इतना रोमांचक था कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉ. शीतल यादव नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1800 लोगों ने लाइक किया है।
पेड़ पर चढ़ता दिखा अजगर
नजारा दक्षिण अफ्रीका के जंगली इलाके का है। जहां एक विशालकाय अजगर पेड़ की टहनियों पर चढ़ते दिखा। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह अजगर अपनी लंबे और शक्तिशाली शरीर के साथ पेड़ के तने को जकड़ते हुए ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इस अजगर की लंबाई संभवत: 15 से 20 फीट के बीच हो सकती है। यह नजारा दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में असामान्य नहीं है, लेकिन इसे इतने करीब से देखना और कैमरे में कैद करना वाकई हैरान करने वाला है।
दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है
अजगर संभवतः अफ्रीकन रॉक पायथन (African Rock Python) हो सकता है, जो दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे बड़ा सांप है। यह प्रजाति अपनी शिकार करने की क्षमता और शक्तिशाली पकड़ के लिए जानी जाती है। अफ्रीकन रॉक पायथन आमतौर पर जमीन पर रहना पसंद करते हैं, लेकिन ये पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं, खासकर जब वे शिकार की तलाश में होते हैं या किसी खतरे से बचना चाहते हैं।
टिप्पणियां