पाकिस्तान में सेना को सबसे भरोसेमंद संस्था की रेटिंग

पाकिस्तान में सेना को सबसे भरोसेमंद संस्था की रेटिंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए एक सर्वेक्षण में पाकिस्तानी सेना को 74 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ ‘सबसे भरोसेमंद संस्था’ बताया गया है। वहीं, आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग को आठ संस्थानों में सबसे कम भरोसेमंद बताया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई। एक रिपोर्ट के मुताबिक इप्सोस पाकिस्तान ने जनवरी 2024 में वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) के लिए ‘पाकिस्तानी युवाओं की राजनीतिक भागीदारी परिदृश्य’ नामक सर्वेक्षण किया। इसमें कहा गया कि सर्वेक्षण का नमूना आकार 2,050 उत्तरदाताओं का था। लक्षित उत्तरदाता देश भर से 18-34 आयु वर्ग के लोग थे। पाकिस्तानी सेना के बाद, देश की दूसरी सबसे भरोसेमंद संस्था उच्चतम न्यायालय को बताया गया जिसकी अनुमोदन रेटिंग 58 प्रतिशत है, जबकि मीडिया तीसरी सबसे बड़ी भरोसेमंद संस्था साबित हुई है। अखबार ने कहा कि उत्तरदाताओं के अनुसार राजनीतिक दलों की अनुमोदन रेटिंग 50 प्रतिशत है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

साक्षी को फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर रांची के लोंगो ने दी बधाई साक्षी को फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर रांची के लोंगो ने दी बधाई
रांची । रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने...
नैनीताल में 147वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन
जिला मजिस्ट्रेट ने 05 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 02 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त
र्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण
दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
दुबई में खुला भारतीय विदेश व्यापार संस्थान का पहला विदेशी परिसर 
सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बहादुर डॉग रोलो काे दी अंतिम विदाई