जर्मनी के आम चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी की जीत

जर्मनी के आम चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी की जीत

बर्लिन। जर्मनी के आम चुनाव में रविवार को विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने जीत दर्ज की। इसी के साथ मर्ज का जर्मनी का नया चांसलर बनने का रास्ता साफ हो गया। 69 वर्षीय फ्रेडरिक मर्ज को रूढ़िवादी नेता माना जाता है।  जर्मनी के समाचार पत्र बिल्ड ने चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी के जीत दर्ज करने की पुष्टि की है। उनकी पार्टी ने आम चुनाव में सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया है। उन्होंने ओलाफ स्कोल्ज की वाम सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) को शिकस्त दी है।

जर्मन ब्रॉडकास्टर एआरडी के अनुसार, मर्ज के नेतृत्व वाले ब्लॉक (क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) ने 28.5 प्रतिशत मत हासिल किया है। जर्मनी की दूसरी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी ने 20.7 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है। 11 नवंबर, 1955 को जर्मनी के ब्रिलोन में जन्मे मर्ज का परिवार कानून के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। मर्ज ने भी कानून की पढ़ाई की है। वह 1972 में राजनीति में आए।1981 में चार्लोट से शादी की। चार्लोट जज हैं। उनके तीन बच्चे हैं। 1989 में मर्ज यूरोपीय संसद के लिए चुने गए। 1994 में उन्होंने होचसॉएरलैंडक्रेइस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद जर्मन संघीय संसद बुंडेस्टाग में प्रवेश किया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस काे जयंती पर किया याद मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस काे जयंती पर किया याद
भाेपाल। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् रासबिहारी बोस की जयंती पर नमन किया है। इस दौरान...
पश्चिम मेदिनीपुर के गांव में पसरा सन्नाटा, नाबालिग की आत्महत्या के बाद गांव छोड़ भागे पुरुष
राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
सुरक्षा बलों ने मणिपुर से किए तीन उग्रवादी गिरफ्तार
एनीकट से महामाया मंदिर तक लगे 10 सोलर लाइट्स बलरामपुर में एक माह के अंदर खराब
आज से भारत से मात खाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चार देशों की यात्रा पर
 दिल्ली में आज मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल