सपा नहीं छोड़ी है, सिर्फ पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दिया है

सपा नहीं छोड़ी है, सिर्फ पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दिया है

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ी है, सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। आगे का फैसला पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को लेना है। अखिलेश के निर्णय के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगे। मौर्य सपा से विधानपरिषद सदस्य हैं।मौर्य ने पत्रकार वार्ता में किसी नेता का जिक्र किए बिना कहा कि छोटे नेता मेरे बयान को निजी बताते हैं। जिनकी कोई हैसियत नहीं वो अनर्गल टिप्पणी करते हैं। यह ठीक नहीं है। सपा मुख्यालय में शालिग्राम पूजा के सवाल पर मौर्य ने कहा कि इससे उनका कोई सरोकार नहीं है।उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को मौर्य ने सोशल मीडिया के जरिए एक पत्र जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिए जाने की जानकारी दी थी। इसके पीछे सपा विधायक मनोज पांडेय की उनके खिलाफ की गई तल्ख टिप्पणी को माना जा रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच अंतर्कलह से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ...
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित