प्रयागराज में रोशनी से जगमग हुए चर्च

प्रयागराज में रोशनी से जगमग हुए चर्च

प्रयागराज। टिमटिमाती रोशनी से जगमग शहर के गिरजाघरों में गोशालाएं सजाई गईं। सभी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिन को मनाने के विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। उनके जन्म होने के बाद सब प्रार्थना करेंगे।  चर्चों में बाइबिल पाठ के साथ कैरल सिंगिंग शुरु हो गयी। लोगों को प्रेम के संदेशों को सुनाते हुए मानव धर्म का प्रचार किया गया। लोगों ने गिरजाघरों के बाहर मोमबत्ती  जलाई और खुशियां मनाई।मानव कल्याण के लिए धरती पर प्रभु यीशु के जन्म के साथ चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरो में प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई। घरों में सुंदर झांकियां सजाई गईं।
 
मसीही समुदाय के लोगों ने गिरजाघरों रहा जाकर बाइबिल का पाठ किया। चर्च में लोग कैरल सॉन्ग पर लोग झूमते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए सेंट जोसेफ कैथिड्रल चर्च रहा धूम धाम से  जन्म मनाया गया। बिशप लुइस मस्करेहनस ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के बारे में अनुयाईयों को बताते हुए संदेश दिया।इसके बाद बिशप ने पल्ली पुरोहित स्टीवन मनोज, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मस्करेहनस के साथ मिलकर मिस्सा बलिदान चढ़ाया। महिलाएं, बच्चे सभी ने प्रार्थना की। वही नैनी के बैथनी चर्च और नैनी कम्युनिटी चर्च में भी विशेष प्रार्थना की गयी। इस दौरान चर्च में कैंडल लाइट जलाकर प्रार्थना की गई। रंग-बिरंगी झालरों से सजे सीएनआई के लखनऊ डायोसिस के ऑल सेंट्स कैथ्रिडल (पत्थर गिरजाघर) में प्रभु यीशु के जन्म की मोहक झांकी सजाई गई। 
Tags: Prayagraj

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन