मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी के पिता ने कराया अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण
ब्रजेश त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिले के मंगरौरा ब्लाक व कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मुदुरा रानीगंज निवासी रमेश त्रिपाठी जो पेशे से अधिवक्ता हैं और मुंबई के उच्च न्यायालय में अच्छी वकालत करते हैं ।विदित हो उनके बुजुर्ग पिता शेष नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपने 79 वें जन्मदिन पर अपने पैतृक गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया व ग्रामीणों को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम त्रिपाठी ने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ किया। तिवारी ने पर्यावरण को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण किया एवं ग्रामीणों को भी अपने - अपने सामर्थ्य के अनुसार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शेष नारायण तिवारी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उक्त सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए सराहना की।उक्त मौके पर शेष नारायण तिवारी, पंडित हरिशंकर तिवारी, सुभाष त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी,केशव तिवारी, देवदत्त तिवारी,कृष्णा तिवारी, अतुल तिवारी, महेश तिवारी, अनुराग तिवारी, पवन तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मुश्तकीम, पंडोही गौतम, रईस धोबी, बृजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां