श्रावस्ती में बाढ़ के संकट के बीच जलशक्ति मंत्री का दौरा, राप्ती बैराज का ​किया निरीक्षण

 श्रावस्ती में बाढ़ के संकट के बीच जलशक्ति मंत्री का दौरा, राप्ती बैराज का ​किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राप्ती नदी के उफान पर आने के बाद गहराये संकट के बीच जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह दौरे पर निकले। स्वतंत्रदेव सिंह ने श्रावस्ती जनपद में राप्ती बैराज का निरीक्षण किया। बाढ़ के संकट के बीच मंत्री ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनके लिए हर सम्भव सहायता करने की बात की।श्रावस्ती जनपद के भिनगा में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। दूसरे स्थानों पर भी बाढ़ का संकट है। जलशक्ति मंत्री के श्रावस्ती पहुंचने पर वहां सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने कटान पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।​

कटान निरोधक कार्य की परियोजना पर स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उससे जुड़े लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों से जलशक्ति मंत्री ने विभाग के अच्छे प्रदर्शन की जानकारी दी।बाढ़ क्षेत्र में पहुंचने के बाद जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। राप्ती नदी में छोड़े गये पानी की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने मौके पर हालात की जानकारी को साझा किया। अधिकारियों से स्वतंत्रदेव सिंह ने हर स्थिति पर नजर बनाये रखने और कटान को रोकने के प्रयास पर जोर देने के निर्देश दिये। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने मौके पर एक पौधा भी लगाया।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप  आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
भोपाल। सतत विकास के लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित करने में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी...
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत
फर्जी फैकल्टी, नकली छात्रों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में खेल