सुरक्षाकर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान

सुरक्षाकर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान

लखनऊ। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से जनपद रायबरेली का रहने वाला अनुभव तिवारी (28) लखनऊ के कैंट इलाके में निलमत्था सैनिक मंगल निकेतन कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।

वह लखनऊ के एक मॉल में सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) की नौकरी करता था। शुक्रवार को अनुभव का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।

 
 
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
इस्लामाबाद। तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के...
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया
स्टॉक मार्केट में क्रीजैक की जोरदार एंट्री