सेमी क्वार्टर महिला दौड़ में महिलाओं ने लगाई रेस, जीती धनराशि

केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने महिलाओं को दिये चेक

सेमी क्वार्टर महिला दौड़ में महिलाओं ने लगाई रेस, जीती धनराशि

मलिहाबाद, लखनऊ। सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के तहत मोहनलालगंज सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने एक नई पहल की शुरूआत की है। जिसके तहत महिलाओं को साड़ी पहनाकर दौड़ाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत महमूदनगर स्थित रजवाडा लॉन से 5 किलोमीटर की महिला सेमी क्वार्टर दौड़ को केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल व ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की  करीब 3 हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौड़ में ग्राम भदेसरमऊ निवासी राजेन्द्र यादव की पुत्री सोनम कुमारी ने रेस लगाकर प्रथम स्थान पाकर 31 हजार रुपयों की धनराशि जीती।
 
दूसरे स्थान पर मलिहाबाद के ही ग्राम बरगदी खडौहां निवासिनी आशा पाल रही, जिसे 21 हजार रुपयों की धनराशि का चेक दिया गया। तीसरे स्थान पर मलिहाबाद के ग्राम मवईकला के मजरा सरैंया निवासिनी मानसी रही। जिसे 11 हजार रुपयों की धनराशि का चेक दिया गया।
 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू, प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्र अंजू सिंह, प्रधान सर्वेश रावत, जितेन्द्र गौतम, नवीन यादव, सिराज अहमद, जितेन्द्र शुक्ला, विमला चंद्रा, चन्द्रशेखर कनौजिया, विमल यादव, अजय रावत, प्रमोद पाठक, अनय पाठक, रामकुमार राही, रोहित साहू, शिशिर यादव, नेकपाल यादव, आशीष द्विवेदी, ज्ञानी पाल, श्यामलाल तूफानी, राजेन्द्र लहरी, अनूप गुप्ता सहित हजारों की संख्या में दौड़ने वाली महिलाएं मौजूद रहीं।

तीस अन्य महिलाओं ने भी जीती इनाम की धनराशि

साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर दौड़ में तृतीय स्थान के बाद आने वाली 10 महिलाओं कांती, रिया मौर्या, पूजा, काजल मौर्या, उपासनी, शीतल, रीता, आरती देवी, शिवानी व गीता ने 2100 रुपयों की धनराशि जीती। इसी प्रकार 1100 रुपयों की धनराशि दौड़ लगाकर अनामिका रावत, ललिता, विमला, शगुन, शिवानी देवी, नेहा, रीमा, रीता, शिवांगी व शगुन ने जीती। इसके बाद आने वाली 10 महिलाओं  दीपांशी, अनीशा, शिवानी, ज्योति रावत, रजनी गौतम, ममता देवी, विधवा महिला माधुरी, ज्ञान देवी, गुडिया व सोनी रेस लगाकर धनराशि जीती।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां