भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

   । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय से डॉक्टर तारानंद सादा के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान बचाने,जनता के मौलिक अधिकार दिलाने,सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग को रोकने,किसानों,युवाओं,बेरोजगारों और महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय,गरीबों का दुख दर्द समझना है।

डॉक्टर सादा ने कहा नरेंद्र मोदी देश के लोगों को झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं।राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुल्लम खुला उल्लंघन कर रही है। अफसोस की बात यह है कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जा रहीं है। राहुल गांधी निडर होकर बिना रूके भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता को इंसाफ दिलाने के लिए निकले हैं। हमलोग इनसे डरने वाले नही हैं।हमारे पूर्वजों ने पहले भी लडे थे और आज भी लड़ेगें। मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर तीखा...
रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर
शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई 269 रन बनाए 
उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग लापता
अमेरिकी संसद से पास हुआ 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'ट्रंप की बड़ी जीत
 दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर हट सकता है बैन
 घाना की संसद में आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?