जदयू ने निकाली संविधान बचाओ यात्रा

लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भरी हुंकार

जदयू ने निकाली संविधान बचाओ यात्रा

  • 2024 लोस चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय: दिवाकर सिंह

लखनऊ। रविवार को संविधान दिवस पर प्रदेश में पहली बार जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश संयोजक सत्येंन्द्र पटेल की अगुवाई में संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित बोधिसत्व डॉ बीआर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन प्रदेश संयोजक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इसमें उपाध्यक्ष ममता सिंह, उपाध्यक्ष रवि सचान , उपाध्यक्ष अवलेश सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, हरिशंकर पटेल, रामकिशोर वर्मा , गोविन्द सचान , प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव व्यापार अलोक यादव अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जदयू, इंडिया गठबंधन के साथ संविधान बचाओ के माध्यम से आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में केन्द्र से भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं जदयू वक्ताओं ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव, कस्बे व जिले में संविधान बचाओ अभियान चलाकर प्रदेश के सभी नागरिकों को जागरुक करेंगे। 

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित  सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक लगकर विपक्ष को चित कर दिया है। शुक्रवार...
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री
ससुराल में हुई विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक