भाजपा लोगों के सपने पूरे करती है- वसुन्धरा राजे

भाजपा लोगों के सपने पूरे करती है- वसुन्धरा राजे

प्रतापगढ़/आसपुर/गढ़ी/बांसवाडा/जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों सरकारों के काम काज को जनता ने देखा है, परखा है। दिल पर हाथ रख कर तुलना करोगे तो पाओगे भाजपा की सरकार लोगों के सपने पूरे करती है, जबकि कांग्रेस सरकार सिर्फ़ सपने दिखाती है। राजे प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हेमंत मीणा, आसपुर प्रत्याशी गोपी चंद मीणा, गढ़ी प्रत्याशी कैलाश मीणा और बांसवाड़ा प्रत्याशी धन सिंह रावत के समर्थन में आयोजित सभाओं में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति को जाति से, भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है। समाज को बांटने का काम करती है, जबकि भाजपा लोगो को लोगों से जोड़ने का काम करती है।

राजे ने कहा कि भाजपा जो भी वादा करती है, वह पूरा करती है, लेकिन कांग्रेस वादा तो करती है, पर पूरा नहीं करती। वादों के नाम पर लोगों को ठगती है। न बिजली, न पानी, न सड़क, न शिक्षा, न क़ानून और व्यवस्था। कांग्रेस की यही कहानी है। महिलाओं के साथ सर्वाधिक अत्याचार राजस्थान में है। भ्रष्टाचार में कीर्तिमान क़ायम कर रखा है। आज स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, कॉलेज में व्याख्याता नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, पद ख़ाली है पर नौकरी नहीं है। पेपर लीक में रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने कहा एक तरफ़ तो मोदी जी हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया। गरीब कल्याण, जन धन, आयुष्मान, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के जीवन को खुशहाल किया। एक तरफ़ गहलोत की सरकार है, जिसने प्रदेश को बदहाल किया। रोज़ 20 दुष्कर्म, 7 हत्याएं, 19 बार पेपर लीक कर 70 लाख युवाओं के सपनों पर पानी फेरा।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
अवैध क़ब्ज़ा करनेवालों दर्जनों के पास मिला आसाम का आधार कार्ड , पुलिस मामले की जांच में जुटी
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट