भाजपा मेरी दूसरी मां है....

भाजपा मेरी दूसरी मां है....

नीतीश कुमार बदलने के साथ ही एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय कुमार सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, सम्राट चौधरी का एक बयान खूब सुर्खियों में रहा है। वह है पगड़ी की कसम। दरअसल, जब नीतीश कुमार ने 2022 में भाजपा को धोखा देते हुए राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली थी तब सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह अपनी पगड़ी तब ही उतारेंगे जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार को बेदखल कर देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। वह नीतीश कुमार का नेतृत्व वाली सरकार में ही उपमुख्यमंत्री बने हैं। 

ऐसे में उनसे लगातार सवाल पूछा जा रहा है कि अब अपने पगड़ी का क्या करेंगे? पगड़ी पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी मां जब चली गई तब मैं पगड़ी बांधी थी। आज अगर दूसरी मां के सम्मान के लिए मुझे सिर मुंडवाना पड़े तो मंजूर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पगड़ी खोलूंगा। भगवान श्री राम के चरणों में सिर मुंडवाउंगा। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि 2020 में जनता ने जो हमें मत दिया, हम उसका सम्मामन करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव भी हम लोग जीतने वाले हैं।

जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। जद(यू) नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।  

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 3.87 लाख रुपए की लूट दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 3.87 लाख रुपए की लूट
नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह...
टेटगामा टोला की घटना हृदयविदारक, दोषियों को मिले सख्त सजा-विधायक खेमका
पत्रकार को पितृशोक,शोक संवेदना करने वालों का लगा तांता
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'मेट्रो... इन दिनों' का जादू, कलेक्शन में तेज गिरावट
'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज, दिखी इश्क और जुनून की टकराहट
सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी