936 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।

 936 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।

राज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर, ब्लाक प्रमुख मरौरी, मुख्य विकास अधिकारी, एवं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह में उपस्थित होकर दिया गया नव युगलों को दिया आशीर्वाद।

पीलीभीत । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0, संजय सिंह गंगवार विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 936 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर-बधू को आवश्यक सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस प्रकार आज कुल 936 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई।

जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 10000- की विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री बिछिया, पायल, वस्त्र आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल अन्य व्यवस्थाओं हेतु रू .6000 मात्र निर्धारित किया गया। कार्यक्रम के दौरान में जनप्रतिनिधिगण, पीओ डूडा, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: pilibhit

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां