एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू

रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच आयोजित होगा। इसमें कुल आठ देशों की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान लाने वाले देश की टीम पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित इस मैच की तैयारी जोर शोर से चल रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम भी बुधवार को रांची पहुंच रही है और वह भी मैच में बाकी बचे दिनों तक अभ्यास करेगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि रांची पहुंचेंगे । साथ ही आयोजन से संबंधित अपने कार्यों को वे भी शुरू कर देंगे। इसके बाद चार जनवरी को इटली और यूएसए, 6 को जर्मनी और चेक रिपब्लिक, 7 को न्यूजीलैंड, चिली और जापान की टीमें रांची आएंगी। भारत पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा। सविता पुनिया के नेतृत्व वाली टीम 14 और 16 जनवरी को न्यूजीलैंड और इटली के खिलाफ खेलेगी। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने मंगलवार को दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
फतेहाबाद। शहर में अनाज मण्डी के पीछे स्थित एसबीआई रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने छीनाझपटी की वारदात को...
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद
 सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुजुर्ग जूती कारीगर को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्टॉक मार्केट में मेटा इंफोटेक की धमाकेदार एंट्री