एस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : सोशल मीडिया पर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब लड़ते हुए लोगों के वीडियो वायरल न होते हो। हर दिन हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उन्हीं के साथ एक या दो वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोग लड़ते दिखते हैं और हर कुछ दिनों में मेट्रो के अंदर या फिर मेट्रो स्टेशन पर लड़ने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

लड़ाई की वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एस्केलेटर पर है और दूसरी उसी एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है। जो महिला एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है, वो भागकर एस्केलेटर पर चढ़ती और दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे उतार देती है जिससे वो गिर जाती है। इसके बाद वो उसे जोर से लात भी मारती है। इसके बाद क्या था, वो महिला उठती है और पहली वाली के बाल पकड़कर लड़ने लगती है। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर कभी एस्केलेटर पर चढ़ते और कभी नीचे उतरते और साथ में लड़ते दिखते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं का क्लेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- ये बीमारी बेंगलुरु में भी फैलता जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग वीडियो बना रहे हैं मगर बीच में कोई नहीं आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़ो, और जोर लगाकर लड़ो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या मसला हो सकता है। एक और यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में रोज कुछ न कुछ तो होता ही रहता है।

महिला ने घटाया 30 किलो वजन, 84 किलो से घटकर 54 किलो हुआ ये खबर भी पढ़े : महिला ने घटाया 30 किलो वजन, 84 किलो से घटकर 54 किलो हुआ

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी

इजरायल : ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर जोरदार हमला किया है। बीती रात ईरान की तरफ से इजरायल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी

अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती

सफ़ेद बैंगन की खेती: खेती-किसानी के क्षेत्र में इन दिनों नए-नए एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिल रहे है. लोग ट्रेडिशनल सब्जियों...
खेती-बाड़ी 
अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती

NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

पाकिस्तान क्रिकेट : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए खास ट्रेनिंग कैंप...
खेल 
NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

लेबनान:इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। मध्यस्थता की खबरों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न

पेनी स्टॉक्स की दहाड़ : घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की...
कारोबार 
कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*।