जौनपुर में उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे जनसभा

जौनपुर में उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे जनसभा

जौनपुर। ज़िलें में दो लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आज शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्ककर सिंह धामी व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर आ रहे हैं। यहां पर उनके द्वारा भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को सम्बोधित किया जाएगा।बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर के पास सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां पर वे लोकसभा सदर के भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के पक्ष में युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है।वहीं मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के बरसठी के सरसरा माठी गांव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों सहित प्रशासन उपमुख्यमंत्री आगमन को लेकर आज सुबह से ही जनसभा स्थल पर डटा हुआ है।

Tags: Jaunpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कांवड़ से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापा, 20 सिलेंडर जब्त कांवड़ से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापा, 20 सिलेंडर जब्त
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी...
पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, जांच में जुटी पुलिस
सीएम धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा
कब्रिस्तान में अनाधिकृत खुदाई करने के आरोप में ठेकेदार और जेसीबी चालक गिरफ्तार
ट्रेन से कटकर पिता की मौत, बेटी घायल
जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस से भिड़े, एक युवक की मौत
डीएसपी पर अवैध वसूली का आरोप, एसीबी को भेजी शिकायत