दो बहनों ने मिलकर बनाया भगवान श्री राम के मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल
महोबा। जनपद की दो बहनों ने अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल तैयार किया है। इसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। दोनों बहनों ने यूट्यूब पर देखकर भगवान श्री राम के मंदिर का मॉडल तैयार किया है।जनपद मुख्यालय के भाटीपुरा निवासी कालीचरण रैकवार की पुत्री नेहा और रिचा ने मिलकर अयोध्या धाम स्थित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल तैयार किया है। नेहा और रिचा दोनों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। नेहा कक्षा 11वीं की छात्रा है, रिचा कक्षा 9 की छात्रा है। शुक्रवार को दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर सीख कर भगवान श्री राम के मंदिर का मॉडल तैयार करने का निर्माण किया। इसको बनाने में उनको 8 से 10 दोनों का समय लगा है। उन्होंने यह मॉडल कागज की दफ़्ती का प्रयोग कर बनाया है। उन्होंने बताया कि भगवान की प्रेरणा से ही यह बन पाया है। अगर आप किसी भी कार्य को करने की ठानते हैं तो आप जरूर उस कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए श्री राम मंदिर के मॉडल को जो भी देखता है वह उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहा है।
टिप्पणियां