पति से परेशान होकर महिला बेतवा नदी में कूदी

झाँसी। पति से परेशान होकर एक महिला नोटघाट पुल से बेतवा नदी में कूद गई। गनीमत रही कि समय रहते पीआरवी मौके पर पहुंच गई और गोताखोंरा की मदद से उक्त महिला की जान बचा ली। इसके बाद पूछतांछ कर उसके परिजनों को सूचना दी।पीड़ित महिला ने अपना नाम ज्योति साहू पत्नी अशोक साहू निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश बताया। पीड़िता की मानें तो उसका पति उसे परेशान करता था। जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। तंग आकर वह नोटघाट पुल पर आई और बेतवा नदी में कूद गई। राहगीरों ने यह देख इसकी सूचना यूपी-112 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला की जान बचा ली। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित कर इसके बारे में अवगत कराया।
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 13.06.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक...
रिजर्व पुलिस लाइन में 5g टाइप बिल्डिंग व आरटीसी बैरक का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
चोरी के 06 मामलों का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के वाहन व सामान बरामद
गुना में मौसम का कहर : पेड़ उखड़े, खंभे टूटे, जनजीवन अस्त-व्यस्त
युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
डीएम द्वारा विधियानी मार्ग एवं रैन बसेरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
डीएम की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक