लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन द्वारा  जिले में गांव चलो अभियान चलाया

 लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन द्वारा  जिले में गांव चलो अभियान चलाया

सहारनपुर।  भाजपा महानगर प्रभारी वाई पी सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के अंतर्गत गांवों में प्रवास करेंगे।आज भाजपा कार्यालय पर पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे गांव चलो अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए वाई पी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन द्वारा  जिले में गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे।उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क करते हुए भाजपा सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। 
 
भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए बूथ स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गई है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यो के कारण जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत देने जा रही है।कार्यशाला में प्रमुख रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, हेमंत अरोड़ा, प्रेमपाल कटारिया सहित सभी पदाधिकारी, पार्षद , मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
लंदन। ब्रिटेन की युवा टेनिस स्टार एम्मा राडुकानु ने बुधवार देर रात विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर...
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी