गड़िया में फ्लैट से महिला का शव बरामद, पति लापता, हत्या की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दक्षिण 24 परगना। जिले के गड़िया इलाके में रविवार सुबह एक महिला का शव उसके फ्लैट से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान एनाक्षी दास (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सौमिक दास लापता है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गड़िया स्टेशन के पास एक फ्लैट में एनाक्षी दास अपने पति सौमिक दास और आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती थीं। सौमिक एक निजी कॉलेज में प्राध्यापक बताया जा रहा है।

रविवार सुबह जब घर की परिचारिका काम पर पहुंची, तो कई बार घंटी बजाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। उसने एनाक्षी को फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिचारिका ने पड़ोसियों से संपर्क किया, लेकिन किसी के पास फ्लैट की चाबी नहीं थी।

तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग ये खबर भी पढ़े : तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

इसके बाद उसने दरवाजे को धक्का दिया, जो खुल गया। अंदर जाने पर उसने देखा कि एक कमरे में आठ साल का बच्चा सो रहा था, जबकि दूसरे कमरे में एनाक्षी दास बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। यह देखकर वह घबरा गई और शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को भी सूचना दे दी है।

नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सौमिक दास की तलाश कर रही है।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद वह फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े :  कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

 

तमन्ना हत्याकांड में 12 और आरोपित गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा - 'मैंने अपना वादा निभाया' ये खबर भी पढ़े : तमन्ना हत्याकांड में 12 और आरोपित गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा - 'मैंने अपना वादा निभाया'

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर

कराची : पाकिस्तान के कराची में चौरंगी के पास कई धमाकों की सूचना मिली है। यहां शहर के यूनिवर्सिटी रोड...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर

मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जून: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी...
राष्ट्रीय 
मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत और आयरलैंड : भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के...
खेल 
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

आज का राशिफल 28 जून 2026 : दिन आपके लिए ऊर्जावान और निर्णायक रहने वाला 

  मेष कोई सुखद आश्चर्य मिल सकता है。 करियर के मामले में दिन प्रगतिशील है। किसी भी विवाद में पड़ने से...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 28 जून 2026 : दिन आपके लिए ऊर्जावान और निर्णायक रहने वाला 

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन