निजीकरण और उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, कार्रवाई वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी

निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में मध्यांचल मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले जनपदों के बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं ने गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद बिजली कर्मियों पर की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस नहीं ली जाती हैं, तो बिजली कर्मचारी प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

जौहर विवि को आरडीए के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे:आसिम राजा ये खबर भी पढ़े : जौहर विवि को आरडीए के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे:आसिम राजा

WhatsApp Image 2026-05-14 at 17.05.41 (1)

संघर्ष समिति ने बताया कि मार्च 2023 के आंदोलन के फलस्वरूप ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने संघर्ष समिति के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉरपोरेशन प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उत्पीड़न की सभी कार्यवाहियां वापस ली जाएं। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद अब तक आंदोलन से संबंधित कार्यवाहियां वापस नहीं हुई हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के विरोध में पिछले 533 दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस दृष्टि से कार्यालय समय के उपरांत ही सभाएं एवं प्रदर्शन किए। इसके बावजूद बिजली कर्मियों का विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे ऊर्जा निगमों में अनावश्यक औद्योगिक अशांति पैदा हो रही है।

मध्यांचल मुख्यालय पर आयोजित विरोध सभा को संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों शैलेन्द्र दुबे, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय, पी.के. दीक्षित, सुहेल आबिद, चंद, मोहम्मद इलियास, सनाउल्लाह, सरजू त्रिवेदी, के.एस. रावत, आर सी पाल एवं जय गोविन्द ने मुख्यतया संबोधित किया

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

खजनी तहसील में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण