बाईपास पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार व तमंचा बरामद

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिकअप और 315 बोर का तमंचा बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में बिजनौर बाईपास रोड पर दो वाहनों के बीच हुई फायरिंग की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप और अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को काली माता मंदिर रोड स्थित हिल्सग हॉस्पिटल के पास दो वाहनों में सवार लोगों के बीच फायरिंग हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में उपनिरीक्षक शेखर कुमार की तहरीर पर 19 सितंबर को थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 755/2026 धारा 109(1) बीएनएस और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस मामले की सुनवाई अब 29 को ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस मामले की सुनवाई अब 29 को

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी कनखेड़ी, थाना धामपुर को घटना में प्रयुक्त पिकअप संख्या UK07AT0058 के साथ गिरफ्तार किया। वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी हिमांशु पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम पयोहारा गिरधर, थाना कोतवाली शहर को अवैध 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। तमंचे की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि 16 सितंबर को वह अंकित सत्तिया, विशाल उर्फ लोहरा, प्रशांत उर्फ चंडी और अन्य साथियों के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट कार संख्या UP20AW0779 से नूरपुर की ओर जा रहा था। बिजनौर बाईपास रोड पर पिकअप सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। इसके जवाब में हिमांशु और उसके साथियों ने भी फायरिंग की, जिससे पिकअप का पिछला शीशा टूट गया।

वहीं आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप में सवार था। काली माता मंदिर के पास फोर्ड कार सवार लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने पर उनकी ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। आकाश ने अपना तमंचा अमजद को देने की बात भी बताई। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक हिमांशु के कब्जे से बरामद तमंचा घटना में प्रयुक्त होना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी कनखेड़ी और हिमांशु पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम पयोहारा गिरधर शामिल हैं। पुलिस ने हिमांशु के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना अफजलगढ़, थाना कोतवाली शहर और थाना मंडावर में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गौतम राय पुलिस क्षेत्राधिकार नगर अभय कुमार पांडे आदि उपस्थित है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सचिन कुमार, थानाध्यक्ष अवनीत मान, उपनिरीक्षक हिमांशु, उपनिरीक्षक शौकत अली, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सहित थाना कोतवाली शहर की पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान