जिला केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
बैठक में केमिस्ट समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से हुई चर्चा
रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
बिजनौर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव सतीश गहलौत के प्रतिष्ठान पर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केमिस्ट समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला चेयरमैन देवेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सोनू भाई सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख केमिस्ट बंधु उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि केमिस्ट समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए संगठन की एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केमिस्ट बंधुओं के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में जिला महासचिव सतीश गहलौत ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित केमिस्ट बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
