दिव्यांग दंपतियों को विवाह पर मिलेगा 35 हजार रुपये तक अनुदान

योजना के तहत दिव्यांग युवक को 15 हजार रुपये, दिव्यांग युवती को 20 हजार रुपये का अनुदान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग दंपतियों को विवाह के अवसर पर अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपये, युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति में 35 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिन दिव्यांगजनों का विवाह हुआ है, वे योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, बिजनौर के कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।

फर्जी फास्टैग से करोड़ों के राजस्व को चूना लगाने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी फास्टैग से करोड़ों के राजस्व को चूना लगाने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

योजना के लिए आवेदक का जनपद बिजनौर का निवासी होना आवश्यक है। आवेदन के साथ दंपति की पासपोर्ट साइज संयुक्त फोटो, विवाह प्रमाण-पत्र, तहसीलदार द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण-पत्र (दंपति आयकरदाता न हो), वर एवं वधू के मूल निवास प्रमाण-पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक में संयुक्त रूप से संचालित वर एवं वधू के बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति तथा वर-वधू के आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।

सीडीओ ने बताया कि विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक और युवती की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दिव्यांगजन विभाग की वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बिजनौर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान